फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनमोहक झांकी कर रही आकर्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
मनमोहक झांकी कर रही आकर्षित
विज्ञापन

108 कलश कांवड़ को लेकर कतारबद्ध थे 55 युवक
मेरठ। शहर के मुख्य मार्गों से निकलने वाली झांकी कांवड़ सभी को आकर्षित कर रही है। लाइटिंग और प्रस्तुति के माध्यम से कांवड़िये सभी को संदेश देते चल रहे हैं। ज्यादातर झांकी कांवड़ दिल्ली, नोएडा, गुड़गांव, गाजियाबाद और बुलंदशहर आदि स्थानों की है।
विज्ञापन

रुड़की रोड से निकाली इंडिया गेट की झांकी कांवड़ ने सभी को आकर्षित किया। इस कांवड़ में देश के विभिन्न रंगों को प्रदर्शित किया गया। वहीं, गंगा अवतरण को भी झांकी के माध्यम से दिखाया गया था। नरमुंड पर विराजमान भगवान शिव को शिवभक्त लेकर जा रहे थे। वहीं, दिल्ली का एक युवक शिवलिंग को सिर पर उठाए चलता जा रहा था। इस बीच कुछ शिव भक्त सेना के ड्रेस में सलामी देते हुए झांकी प्रस्तुत कर रहे थे। तीन झांकी नटराज, शिवलिंग, भगवान शिव को स्नान कराती माता पार्वती की झांकी एक साथ हाईवे पर चल रही थी। इस बीच 108 कलश लेकर 55 युवक कतारबद्ध चल रहे थे। कुछ भक्तों ने झांकी में मां काली के स्वरूप को दर्शाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें