फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटेंशन प्लीज! संगम एक्सप्रेस 16 घंटे लेट चल रही है

Wed, 07 Dec 2016 02:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेलवे ने यात्री सुरक्षा और सुविधा के नाम पर किराया तो बढ़ा दिया। लेकिन इसके बावजूद वह ट्रेनों को राइट टाइम नहीं सका है। मेरठ सिटी स्टेशन से चलने वालीं संगम, नौचंदी और राज्यरानी एक्सप्रेस रिकॉर्ड देरी से स्टेशन पर पहुंच रही है। यात्रियों को स्टेशन पर आकर ही पता चलता है कि उनकी ट्रेन तो अभी आई ही नहीं। जब आएगी तो उसके भी तीन से चार घंटे बाद ही रवाना होगी। अमर उजाला टीम ने मंगलवार को सिटी स्टेशन का दौरा किया तो संगम अपने प्रस्थान समय तक भी नहीं पहुंची थी। ट्रेन के आगमन समय से 16 घंटे देरी से रात करीब 11 बजे आने और बुधवार सुबह करीब तीन बजे वापसी की जानकारी दी जा रही थी। हताश और निराश यात्री प्लेटफार्म से लेकर प्रतीक्षालय में कड़कड़ाती ठंड में बैठे मिले।
विज्ञापन

स्थान: सिटी स्टेशन
समय: शाम 6:30 बजे
- स्टेशन हॉल में जमीन पर अपने परिवार और दोस्तों बालिस्टर व जाकिर के साथ बैठे जालौन निवासी मम्मू खान ने बताया कि उन्हें संगम से इटावा तक जाना है। ट्रेन पकड़ने छह बजे आ गए थे। यहां आकर पता लगा कि ट्रेन तो आई ही नहीं है। उन्हीं के नजदीक बांदा निवासी दिनेश के परिवार को संगम से खागा स्टेशन तक जाना था।
-  लखनऊ जा रहे शास्त्रीनगर निवासी कृष्णपाल ने बताया कि स्टेशन पर आकर पता लगा कि नौचंदी दो घंटे की देरी से जाएगी। अब घर जाकर क्या करेंगे। मजबूरी में यहीं बैठकर इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन

-  प्रतीक्षालय में बैठे डॉ. दिवाकर पांडेय ने बताया कि वे कंकरखेड़ा से अपनी मां को संगम में बैठाने आए हैं। इन्हें इलाहाबाद जाना हैं। यहां आकर पता लगा कि ट्रेन रात 11 बजे तक आएगी और सुबह तीन बजे तक रवाना होगी।
- शहर में जॉब कर रहे लखनऊ निवासी आयुष ने बताया कि वे घर जा रहे हैं। लेकिन नौचंदी दो घंटे लेट है। वे इस ट्रेन की लेटलतीफी से परेशान हैं। जनप्रतिनिधि भी इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
-  प्रतीक्षालय में बैठे मुजफ्फरनगर निवासी एस. ताजवर ने बताया कि उन्हें संगम से इटावा तक जाना हैं। वे 6:30 बजे आ गए थे। क्या करें, मजबूरी में ट्रेन का इंतजार तो करना ही होगा।
-  मोदीनगर निवासी हिमांशु बोले कि शादी में कानपुर जाना हैं। सुबह तीन बजे तक संगम रवाना होगी। शादी में सही समय पर शामिल नहीं हो सकेंगे।
-  अपने बेटे के पास आए कानपुर निवासी श्याम सुंदर जायसवाल बोले कि नेट पर संगम को राइट टाइम दिखाया जा रहा था। इसके  चलते वे परिवार के साथ स्टेशन आ गए। लेकिन यहां पता चला कि ट्रेन अभी पहुंची ही नहीं है। ये बेहद गलत है। यात्री ठंड में परेशान है और जनप्रतिनिधि इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


ये रहा ट्रेनों का हाल
ट्रेन                            आई                      रवानगी
संगम एक्सप्रेस       रात करीब 11 बजे     सुबह करीब तीन बजे संभावित
नौचंदी एक्सप्रेस      शाम 3:30 बजे          रात करीब दस बजे
राज्यरानी एक्सप्रेस   सुबह 9 बजे              पूर्वाह्न 11:30 बजे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें