फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: नाम और धर्म गलत बताकर नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 09 Aug 2020 06:19 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

मेरठ के परतापुर में नाम और धर्म बदलकर नाबालिग लड़की को बहलाफुसलाकर प्रेम जाल में फंसाने और दुष्कर्म का प्रयास करने को मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार परतापुर थानाक्षेत्र में धर्म छिपाकर नाबिलग लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाने का मामला सामने आया है। बताया गया कि आरोपी साथियों के साथ मिलकर लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनका मानसिक और शारीरिक शोषण करने का प्रयास करता है।

हाल ही में आरोपी ने क्षेत्र निवासी एक नाबालिग लड़की को नाम बदलकर व अपना धर्म छिपाकर प्रेमजाल में फंसाया और दुष्कर्म का प्रयास किया। कोई घटना घटती इससे पहले ही पुलिस ने उसे गिरफतार कर लिया। वहीं उसका एक साथी फरार है।
विज्ञापन


बताया गया कि आरोपी ने पीड़ित छात्रा के फोटो भी अपने पास रख लिए थे ताकि उसे ब्लैकमेल कर सके। पुलिस के अनुसार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें