फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कपड़ों के शोरूम में लूट का प्रयास, पुलिस को धक्का देखकर भागे आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
- परतापुर के रिठानी में दिनदहाडे हुई वारदात, पुलिस तलाश में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के रिठानी स्थित घोपला मोड़ पर छह बाइकों पर सवार 12 युवकों ने कपड़ों के शोरूम में शनिवार को लूटपाट का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने शोरूम मालिक पर जानलेवा हमला किया। इस दौरान गश्त कर रही पुलिस ने आरोपी युवकों को पकड़ने का प्रयास किया तो वह पुलिस के साथ धक्का-मुक्की कर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों का पीछा करने का प्रयास किया लेकिन वे हाथ नहीं आ सके। पुलिस ने हमले में घायल दुकान संचालक मनीष का सीएचसी में उपचार कराया। पुलिस युवकों को तलाश रही है।
रिठानी निवासी मनीष का घोपला मोड़ पर जय वैष्णो गारमेंटस नाम से कपड़ों का शोरूम है। परतापुर थाने में तहरीर देते हुए मनीष ने बताया कि शनिवार दोपहर वह अपने शोरूम में बैठे हुए थे। इसी दौरान छह बाइकों पर सवार आधा दर्जन युवक वहां पहुंचे और उनके साथ मारपीट करते हुए दुकान में तोड़फोड़ शुरू कर दी। घटना को देखकर आसपास के दुकानदारों ने गश्त कर रहे दो पुलिसकर्मियों को जानकारी दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया तो वे पुलिस के साथ धक्का-मुक्की कर भाग गए। पुलिस के द्वारा पीछा करने पर भी वे हाथ नहीं आ सके। इसके बाद पुलिस ने घायल शोरूम संचालक को उपचार के लिए सीएचसी भूड़बराल में भेजा।
विज्ञापन

पीड़ित शोरूम संचालक ने थाने में 12 अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ ब्रह्मपुरी रामप्रकाश ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीसीवीटी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें