फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रोहटा। थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को एक युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार आरोपी कार्तिक घर में घुसकर उसे कमरे में खींचने की कोशिश कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। पीड़िता की तहरीर के अनुसार वह उस समय घर पर अकेली थी और उसके परिजन खेतों में काम पर गए थे। शोर सुनकर उसकी तहेरी बहन जैसे ही आई आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और भाग गया। थाने में दी तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी है। ग्रामीणों ने पुलिस से शीघ्र गिरफ्तारी और न्याय की मांग की है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि जांच के बाद नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें