फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: युवती से छेड़छाड़-अपहरण की कोशिश, पीड़िता की मां ने आरोपी को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
- बजरंग दल के कार्यकर्ता बोले-कार्रवाई नहीं की तो खुद कर देंगे आरोपियों का इलाज
विज्ञापन

- तीन आरोपियों पर लगाया आरोप, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में एक युवती को 24 अप्रैल को अपहरण करने की कोशिश की गई। रविवार को एक बार फिर फिर आरोपी व उसके दो साथियों ने युवती से छेड़छाड़ की। बजरंगदल के कार्यकर्ताओं थाने पहुंचे। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे आरोपियों पर अगर प्रशासन कार्रवाई नहीं करेगा तो वह खुद इलाज कर देंगे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अतहर नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता की मां ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा है कि आरोपी अतहर उनकी बेटी को कई दिन से परेशान कर रहा है। आरोपी रास्ते में उनकी बेटी को रोककर छेड़छाड़ करता है। तीन दिन पहले आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उनकी बेटी को अगवा करने की कोशिश की थी। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी भाग गए थे। अब पीड़िता अपनी मां के साथ जा रही थी तो अतहर अपने दो साथियों के साथ मिला। आरोपी ने पीड़िता को रोककर छेड़छाड़ की और जबरन अपना मोबाइल नंबर देने लगा।
विज्ञापन

पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि यह वहीं लड़का है जो उसे परेशान करता है। पीड़िता की मां ने आरोपी को पकड़ लिया लेकिन उसके दो साथी भाग गए। महिला ने यूपी 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस आरोपी को पुलिस ब्रह्मपुरी थाने ले आई। सूचना पर बजरंगदल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना भी थाने पहुंचीं। उन्होंने थाना पुलिस को आरोपियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन देकर वापस भेजा।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़ की धारा में रिपोर्ट दर्ज की। इस मौके पर महानगर संयोजक हिमांशु शर्मा, महानगर विद्यार्थी प्रमुख विशाल धानक, गोरक्षा प्रमुख पुनीत धानक, अमन राजपूत, उज्ज्वल तायल, तुषार पंडित, विनायक वत्स, राजन वर्मा, पुनीत पंछी, राज रस्तोगी आदि मौजूद रहे। एसपी सिटी का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें