फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बैनामे के बावजूद प्लॉट पर कब्जे का प्रयास, एसडीएम से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। गांव सांसीपुरा नंगला आर्डर में रजिस्टर्ड बैनामे से खरीदे गए प्लॉट पर अवैध कब्जे के प्रयास का आरोप लगाते हुए महिला ने एसडीएम से शिकायत की है। पीड़िता ने आरोपियों पर प्लॉट में रखे सामान को खुर्द-बुर्द करने और ईंटें उठाकर फेंकने का आरोप लगाया है। विरोध करने पर गाली-गलौज और झगड़े पर उतारू होने की बात भी कही है।
गांव निवासी कांता देवी पत्नी अरुण कुमार ने शुक्रवार को एसडीएम को दिए शिकायत पत्र में बताया कि उन्होंने जुलाई 2020 को गांव के राजेंद्र कुमार पुत्र बिशनदास से आवासीय प्लॉट बैनामे के माध्यम से खरीदा था। राजेंद्र कुमार का निधन हो चुका है। आरोप है कि अब गांव के ही व्यक्ति प्लॉट पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। आरोपियों ने प्लॉट में रखे सामान को नुकसान पहुंचाने के साथ वहां पड़ी ईंटों को भी उठाकर फेंकना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के अनुसार, विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज करते हुए झगड़े का प्रयास करते हैं। पीड़िता ने एसडीएम से थाना सरधना पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और प्लॉट पर अवैध कब्जे का प्रयास रोकने के निर्देश देने की मांग की है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने राजस्व टीम को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें