फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: प्रतिबंधित पशु के कटान की कोशिश, ग्रामीणों ने एक आरोपी को दबोचा

विज्ञापन
जानीखुर्द। गांव ढढ़रा में प्रतिबंधित पशु बरामद होने के बाद मौके पर जमा ग्रामीण फोटो संवाद - फोटो : टक्कर से क्षतिग्रस्त कार। संवाद
विज्ञापन
आरोपियों की गिरफ्तारी की के लिए ग्रामीणों और पुलिस के बीच हुई तीखी नोकझोंक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। थाना जानी क्षेत्र के गांव ढढ़रा के जंगल में शुक्रवार को प्रतिबंधित पशु के कटान की योजना बना रहे गोकशों और ग्रामीणों के बीच जमकर हंगामा हुआ। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए घेराबंदी कर एक आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि उसके दो साथी भाग निकले। घटना के बाद फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
शुक्रवार को गांव ढढ़रा के जंगल में कुछ संदिग्ध युवक एक प्रतिबंधित पशु को मारने की फिराक में घूम रहे थे। भनक लगते ही ग्रामीण एकजुट होकर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को अपनी ओर आते देख आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने दौड़कर एक आरोपी को पकड़ लिया। अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर दो अन्य आरोपी मौके से भाग गए। मौके से ग्रामीणों को पशु काटने के औजार भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर जानी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों में फरार आरोपियों को लेकर भारी आक्रोश देखा गया और उनकी जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस से काफी देर तक उनकी नोकझोंक हुई। पुलिस ने ग्रामीणों को शांत करते हुए पकड़े गए आरोपी को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपी पर संगीन धाराओं में कई मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। फरार आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें