फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-58 पर दिल्ली की महिला से दुष्कर्म की कोशिश, चलते टेंपो से कूदी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-58 पर शनिवार रात करीब साढ़े 10 बजे दिल्ली निवासी 35 वर्षीय महिला से चलते टेंपो में चालक ने छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी। इज्जत बचाने के लिए महिला एमआईईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के पास चलते टेंपो से सड़क पर कूद गई। इससे महिला के सिर, हाथ और नाक की हड्डी टूट गई। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। महिला किसी नेता के यहां बर्थडे पार्टी में आई थी।
विज्ञापन

सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि दिल्ली के कल्याणपुरी निवासी महिला शनिवार शाम कंकरखेड़ा में किसी नेता के यहां बर्थडे पार्टी में आई थी। पुलिस को महिला ने पूछताछ में बताया कि वह बर्थडे पार्टी के बाद हाईवे से आनंद विहार की सवारी के लिए परतापुर तक टेंपो में सवार हुई। टेंपो में कोई और यात्री नहीं था। चालक ने उसे आगे अपने बराबर में बैठने के लिए कहा। महिला चालक के बराबर में बैठ गई। आरोप है कि कुछ दूर चलने पर नशे में धुत टेंपो चालक ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरु कर दी। विरोध करने पर पीछे से उसकी गर्दन पकड़ ली। शोर मचाने पर टेंपो से फेंकने और जान से मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर चालक ने महिला के साथ मारपीट की। एमआईईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के पास स्पीड कुछ कम होने पर महिला चलते टेंपो से हाईवे कूद गई। वह लहूलुहान हो गई। आवास के लोगों ने फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर हालत में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक महिला के सिर, हाथ और नाक की हड्डी टूटी है। इसके अलावा भी कई गंभीर चोट हैं। सीओ ने बताया कि आरोपी चालक को तलाश किया जा रहा है। हाईवे के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिला किससे यहां आई थी, इसकी जानकारी भी की जा रही है।
-
नेता का नाम नहीं बता पाई महिला

पुलिस के मुताबिक महिला पूछताछ में यह नहीं बता पाई कि वह किस नेता के यहां बर्थडे पार्टी में आई थी। पीड़िता के मुताबिक उसकी किसी रेखा नाम की सहेली ने फोन करके उसे जन्मदिन की पार्टी के लिए आमंत्रित किया था। महिला बता रही है कि नेता को उसे कुछ रुपये भी देने थे। नेता ने महिला को टेंपो में बैठकर परतापुर पहुंचने और अपने चालक को गाड़ी में पैसे लेकर वहां भेजने की बात कही थी। ये रुपये किस काम के थे, यह भी महिला नहीं बता पाई।
विज्ञापन

-
पुलिस की मुस्तैदी पर उठे सवाल
इस घटना से रात के समय पुलिस की मुस्तैदी पर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं। इससे पहले छह मई की रात चलती कार में तीन युवकों ने गौतमबुद्धनगर की दो सहेलियों से दुष्कर्म का प्रयास किया था। विरोध करने पर एक किशोरी को जानी क्षेत्र में टिमकिया गांव के पास चलती कार से फेंक दिया था। इससे किशोरी की मौत हो गई थी। दूसरी किशोरी से दुष्कर्म करने के बाद आरोपी उसे बुलंदशहर में फेंककर भाग गए थे। तीनों आरोपियों को बुलंदशहर पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। अब शनिवार रात हुई घटना से एक बार फिर पुलिस की निष्क्रियता सामने आई है। टेंपो चालक ने महिला से मारपीट करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए भाग निकला। इस दौरान सड़क पर कहीं भी पुलिस नहीं दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें