फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की दोपहर दूसरे समुदाय के युवक ने पड़ोस में रहने वाली किशोरी को घर में अकेला पाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी बीच किशोरी का भाई वहां पहुंच गया और आरोपी दबाेच लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

किशोरी के भाई ने बताया कि उसके माता-पिता काम पर गए हुए थे। वह यूपी पुलिस में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहा है। दोपहर के समय वह दौड़ लगाने के लिए गया था। घर पर उसकी बहन अकेली थी, जो मानसिक रूप से कमजोर है। आरोप है कि उसकी बहन को अकेला पाकर पड़ोस में रहने वाला दूसरे समुदाय का युवक घर में घुस आया और बहन के साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी बीच वह भी घर पहुंच गया तो आरोपी भागने लगा। उसने आरोपी को पकड़कर शोर मचा दिया। पीड़ित ने पीआरवी को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें