मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा छह में पढ़ने वाली 12 साल की छात्रा गांव में लगने वाले पैठ बाजार में गई थी। जब वह अपने घर लौट रही थी तो रास्ते में गांव के एक युवक ने जबरन अपने घर में खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्रा खुद को बचाते हुए घर की ओर भागी और मामले की जानकारी परिजनों को दी। जानकारी मिलते ही परिजन आरोपी के घर पर पहुंचे और युवक की धुनाई करते हुए कंट्रोल रूम को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पूर्व आरोपी भाग गया। इस संबंध में सीओ सदर देहात शिव प्रताप सिंह ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर जांच कर कार्यवाही की जाएगी। दूसरी और शुक्रवार को 14 साल की किशोरी के साथ छेडखानी और दुष्कर्म के प्रयास के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए झोला छाप चिकित्सक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। संवाद