फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल कक्ष में नर्स के साथ दुष्कर्म का प्रयास, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर में तहसील रोड स्थित निजी अस्पताल के वार्ड बॉय ने नर्स के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। घटना की सीसीटीवी फुटेज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। आरोप है कि इस मामले में दो उपनिरीक्षकों ने पीड़िता को घटनास्थल ले जाकर जबरन समझौते का दबाव बनाया।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला निवासी पीड़िता ने तहरीर में बताया कि वह कई महीने से अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत है। आरोप है कि बीते रविवार रात को वह ड्यूटी पर थी। अस्पताल में काम करने वाले वार्ड बॉय ने उसके साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद आरोपी ने चिकित्सक के कमरे में उसे जबरन खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी तरह आरोपी के कब्जे से छूटकर वह बाहर आई और घटना के बारे में अन्य कर्मचारियों को बताया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया।
आरोप है कि आरोपी ने पहले भी उसके साथ अश्लील हरकत की थी। जिसकी शिकायत उसने अस्पताल संचालक व महिला चिकित्सक से की थी, लेकिन अस्पताल संचालक ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी। इस कारण आरोपी के हौसले बुलंद थे और आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बताया कि घटना के बाद जब उसके परिजन संचालक के पास पहुंची तो अस्पताल संचालक ने मामले को निपटाने का दबाव बनाया। इस मामले में घटना का एक सीसीटीवी फुटेज का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें आरोपी युवती को चिकित्सक के कमरे में खींचता दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को कस्बा चौकी पर तैनात दो प्रशिक्षु उपनिरीक्षक पीड़िता को बयान दर्ज करने के बहाने अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उपनिरीक्षकों ने अस्पताल संचालक और आरोपी से साठगांठ कर समझौते के लिए दबाव बनाया। जबकि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी थाना पुलिस ने पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज नहीं कराए हैं।
अस्पताल संचालक का कहना है कि घटना के समय ऑपरेशन थियेटर में महिला मरीज का ऑपरेशन चल रहा था। ओटी से मरीज को वार्ड में पहुंचाने को लेकर दोनों स्टाफ में विवाद हुआ था। छेड़छाड़ या दुष्कर्म के प्रयास जैसा कोई मामला नहीं था। अस्पताल ने दोनों कर्मियों को सेवा से पृथक करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें