मेरठ। लोहियानगर की एक कालोनी में मामूली विवाद पर एक युवक पर दबंग ने हमला कर दिया। ईंट से उसका सिर कूचकर हत्या की कोशिश की। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना लोहियानगर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
विज्ञापन
लोहियानगर की कांशीराम कालोनी निवासी रोशनी ने बताया कि उसका भाई आसिफ घर पर था। इसी दौरान कालोनी का ही दबंग हुकुम सिंह घर में घुस गया। उसने आसिफ पर हमला कर दिया। उसे खींचकर बाहर ले गया और ईंट उठाकर उसके सिर पर वार करने लगा। सिर में गंभीर चोट लगी है। आरोपी मौके से भाग गया। लोहियानगर पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। संवाद