फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गर्दन रेत कर हत्या का प्रयास, मृत समझकर हमलावर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली क्षेत्र में गन्ने के खेत में लहूलुहान अचेत अवस्था में मिला व्यक्ति
विज्ञापन

- पुलिस ने मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया, पहचान कराने में लगी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडाली। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव अजराडा के मजरा इलाहाबाद की मढ़ैया के जंगल में बृहस्पतिवार सुबह एक व्यक्ति लहूलुहान हालत में मिला। करीब 50 वर्षीय इस व्यक्ति के गले, कमर और हाथ पर धारदार हथियार से गहरे घाव है। गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसका उपचार जारी है। अभी तक घायल के होश में नहीं आने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
अजराडा के मजरा इलाहाबाद की मढ़ैया निवासी एक महिला सुबसह चारा लेने जा रही थी, तभी उसे गन्ने के खेत से कराहने की आवाज सुनाई दी। उसने अपने दोनों बेटों को इसकी जानकारी दी। मां-बेटों ने हिम्मत जुटाकर खेत में जाकर देखा तो व्यक्ति लहूलुहान पड़ा था। घायल की हालत देखकर महिला घबरा गई। उसके बेटों ने तत्काल अपनी कमीज उतारकर घायल की गर्दन पर बांधी। उन्होंने खून रोकने का प्रयास किया और फिर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते पर सीओ किठौर दिव्य ज्योति राय और मुंडाली थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को पहले खरखौदा स्थित एनसीआर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। बाद में उसे मेरठ मेडिकल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है और वह अभी तक होश में नहीं आया है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
-
ई-रिक्शा में दो लोगों के साथ आया था
ग्रामीणों ने पूछताछ में बताया कि घटना से पहले सुबह तीन लोग ई-रिक्शा से इस मार्ग पर गुजरे थे। इनमें से एक घायल व्यक्ति था। माना जा रहा है कि ई-रिक्शा सवार बाकी दो लोगों ने चाकू से उसकी गर्दन पर वार कर हत्या का प्रयास किया और उसे मृत समझ कर भाग गए। पुलिस को भी घटनास्थल के आसपास ई-रिक्शा की आवाजाही की जानकारी मिली है। ई-रिक्शा में सवार दो अन्य लोगों ने अपने चेहरे कपड़े से ढक रखे थे।
विज्ञापन

-
घायल की पहचान कराने में लगी पुलिस
सीओ किठौर दिव्य ज्योति राय ने बताया कि घायल व्यक्ति नशे की हालत में था। वह गन्ने के खेत में सड़क से करीब पांच से सात मीटर अंदर पड़ा मिला। पुलिस ने घायल की पहचान कराने की भरपूर कोशिश की है। हालांकि, अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस इस दिशा में प्रयास कर रही है। उसके फोटो सोशल मीडिया पर डाले है, ताकि उसकी पहचान हो सके। सीओ ने यह भी बताया कि मुंडाली पुलिस ने अपनी ओर से अज्ञात में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। मेरठ मेडिकल में भर्ती घायल अभी तक होश में नहीं आया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें