परीक्षितगढ़। गांव सोना में रंजिश के चलते चार लोगों ने एक युवक के घर पर तमंचे से फायरिंग कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने चार लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर के अनुसार गांव सोना निवासी कंवरपाल पुत्र जिले सिंह मोदीपुरम में शराब ठेके पर सेल्समैन की नौकरी करता है। रंजिश के चलते दूसरे पक्ष के लोग कंवरपाल के घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए तमंचे से फायरिंग की और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। फायरिंग की आवाज सुनकर पीड़ित के परिवार के लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची थाना ने मौके से 315 बोर के चार खोखे एवं मकान के अंदर से एक बुलेट बरामद कर घटना की जांच की। पीड़ित कंवरपाल ने गांव के चार लोगों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। समाचार लिखे जाने तक मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।