फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: क्राइम ब्रांच से बता कबाड़ी से धोखाधड़ी का प्रयास, पुलिस ने दो को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। थाना क्षेत्र में हाईवे स्थित एक कबाड़ी की दुकान पर बृहस्पतिवार को तीन युवक पहुंचे थे। उन्होंने खुद को क्राइम ब्रांच में बताते हुए कबाड़ी से पैसे ऐंठने का प्रयास किया। शक होने पर कबाड़ी ने पुलिस को कॉल कर घटना की जानकारी दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही तीनों आरोपी भाग गए।
विज्ञापन

दौराला थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौड़ ने बताया कि सुहेब पुत्र अलीहसन की हाईवे स्थित एटूजेड कट के पास कबाड़ की दुकान है। पीड़ित ने तहरीर देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार सुबह उसके पास चार युवक पहुंचे और घर का पुराना सामान बेचकर चले गए। पीड़ित के अनुसार दोपहर बाद तीन युवक दुकान पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि तुमने जो सामान खरीदा है, वह चोरी का है। तीनों युवकों ने खुद को क्राइम ब्रांच में बताते हुए मामले को दुकान पर ही खत्म करने की बात कही। आरोपियों ने कबाड़ी से एक लाख रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर जेल भेजने की धमकी दी। दुकानदार ने आरोपियों से उनका आई कार्ड मांगा।
शक होने पर कबाड़ी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस को देखकर तीनों युवक मौके से भाग गए। शुक्रवार सुबह चेकिंग के दौरान पुलिस ने लावड़ रोड से दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। एक आरोपी मौके का फायदा उठाकर भाग गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान शान मोहम्मद उर्फ जावेद निवासी तारापुरी मेरठ व फिरोज पुत्र रजाऊद्दीन निवासी जाकिर काॅलोनी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी का कहना है कि जल्द ही तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें