फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी ऑफिस पर आत्मदाह की कोशिश

विज्ञापन
गांव कुराली का जितेंद्र एसएसपी कार्यालय में डीजल डाल कर मरने की बात करने पर पुलिस ने गिरफ्तार किय
विज्ञापन
मेरठ। एसएसपी ऑफिस पर सोमवार को जानी के गांव कुराली निवासी जितेंद्र पुत्र सत्यवीर सिंह ने आत्मदाह करने की कोशिश की। सिविल लाइन पुलिस ने केरोसिन से भरी बोतल छीनकर जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार जितेंद्र ने आरोप लगाते हुए बताया कि कुराली गांव में अमित कुमार सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का डीलर था। जितेंद्र की शिकायत पर दुकान का लाइसेंस निरस्त हो गया था। जिस पर दूसरे पक्ष ने रंजिश के चलते जितेंद्र पर धमकी देने और पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज करा दी। जानी थाने का एसएसआई विनोद कुमार केस की विवेचना कर रहा है। जितेंद्र का दावा है कि गांव का ही एक युवक ने उसके मोबाइल फोन को लेकर कॉल की थी। राशन डीलर ने मिलीभगत करके उसे रंगदारी के मामले में फंसाया है। उसने विवेचक को सच्चाई बताई तो पुलिस ने उसका उत्पीड़न कर उसे बुरी तरह से पीटा। कोर्ट के आदेश पर उसे छोड़ा गया। कई बार पुलिस अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन निष्पक्ष जांच नहीं की गई। विवेचक ने झूठे तथ्यों पर चार्जशीट दाखिल कर दी।
एसएसपी ऑफिस पर शिकायत सुन रहे एसपी क्राइम राजअर्ज ने दरोगा विनोद कुमार को तलब कर जमकर फटकार लगाई। एसपी देहात अविनाश पांडेय ने भी पूरे मामले में रिपोर्ट मांगी। इंस्पेक्टर सिविल लाइन का कहना है कि जितेंद्र के खिलाफ रंगदारी का जानी में केस दर्ज है। उसने आत्मदाह की कोशिश की। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें