संवाद न्यूज एजेंसी
मुंडाली। मुंडाली थाना क्षेत्र के समयपुर गांव में रास्ते के पुराने विवाद में एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला हुआ। न्यायालय के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।
रोहित ने मुंडाली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि उनके घर के आने-जाने का रास्ता 17-18 वर्षों से उपयोग में है। चाचा चतर सैन से रास्ते का विवाद था, अप्रैल में 75 हजार रुपये का समझौता भी हुआ। इसके बावजूद, 4 जून की सुबह चतर सिंह, रेखा, आजाद, सचिन और बबली ने घर में घुसकर हमला कर दिया। हमले में रोहित, वेदपाल, सुरेन्द्र देवी, छोटी और सोनी के साथ मारपीट हुई, जिसमें सुरेन्द्र देवी गंभीर घायल हो गईं। पुलिस ने पहले प्राथमिकी दर्ज नहीं की थी। सीओ किठौर दिव्य ज्योति राय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर केस दर्ज हुआ है, आगे जांच होगी।
-