फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद से नमाज अदा कर लौट रहे युवक पर जानलेवा हमला

Sat, 03 Mar 2018 02:40 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बागपत शहर में मस्जिद से नमाज अदा कर लौट रहे युवक पर एक युवक ने जानलेवा हमला किया और गला दबाकर मारने की कोशिश की। शोर सुनकर लोगों को आता देखकर हमलावर मारने की धमकी देकर भाग गए। घायल युवक ने कोतवाली में एक युवक के खिलाफ तहरीर दी।

विज्ञापन


पढ़ें : बंधक बनाकर महिला को दी यातनाएं, पत्नी सहित सास-साली को दौड़ाकर पीटा
विज्ञापन


घायल साजिद पुत्र संजीद माता कॉलोनी बागपत का रहने वाला है। वह मंगलवार की शाम छह बजे मस्जिद से नमाज अदा कर घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान मोहल्ले का ही एक युवक शराब के नशे में धुत होकर आया और उसने उस पर हमला बोल दिया। उसकी लात-घूंसों से पिटाई की और गला दबाकर मारने का प्रयास किया। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग उधर दौड़े तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। इस संबंध में घायल युवक ने कोतवाली में हमलावर के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें