फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: घर में घुसकर युवक पर हमला, महिलाओं से अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। कस्बे के मोहल्ला सराय अफगानान शुएब पुत्र रईस के साथ आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट कर दी। मारपीट में युवक घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आते देख आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गए। थाने पहुंचे पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित शुएब ने तहरीर में बताया कि सोमवार शाम अपने दोस्त उमर के साथ घर लौट रहा था। आरोपियों ने रास्ते में रोककर उसके साथ गाली गलौज कर दी। लोगों ने किसी तरह मामला शांत कराया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी उसके घर में घुस आए और पीड़ित के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बचाव में आई परिवार की महिलाओं के साथ आरोपियों ने अभद्रता की। आरोपियों ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें