फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: महिला व मायके पक्ष पर हमला, पति समेत नौ नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जाकिर कॉलोनी में पति और ससुरालियों द्वारा पत्नी और उसके मायके के लोगों पर हमला कर दिया। विवाद का कारण था मकान खाली कराना। तीन दिन पहले आरोपियों ने महिला की पिटाई कर दी। विरोध करने पर महिला और बच्चों को बाहर निकाल दिया गया। इस हमले में महिला समेत छह लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पति समेत नौ नामजद लोगों के खिलाफ लोहियानगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़िता शहनाज ने बताया कि उनकी शादी 23 मई 2015 को शहजाद से हुई थी। 7 अक्टूबर 2025 को पति और ससुरालियों ने पहले भी मारपीट कर उन्हें बच्चों सहित घर से निकाल दिया था। इसके बाद एसएसपी से शिकायत पर उन्हें अधबने मकान में रहने का इंतजाम कराया गया। शहनाज ने मायके वालों के सहयोग से मकान को ठीक कर वहीं रहने लगी।आरोप है कि पति, ससुर जुम्मा, सास साजो, देवर इरशाद, नवाब, देवरानी नईमा, निशा, मोहसीन और अजरा लगातार महिला को परेशान कर रहे थे। 29 दिसंबर को सभी आरोपी लाठी, डंडे और धारदार हथियार लेकर उसके घर पहुंचे और महिला, उसके भाई असलम, अमन, अब्दुल रहमान, भाभी रानी, सोनी और भतीजे अमन पर हमला किया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें