चारा लेने आए तीन भाइयों पर हमला, एक गंभीर
खरखौदा। बिजली बंबा चौकी क्षेत्र के जुबेदा मस्जिद के सामने शनिवार को चारा लेने आए तीन भाइयों पर जाकिर कॉलोनी निवासी के आधा दर्जन लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।
मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी निवासी राशिद पुत्र जमील के अनुसार उनका कॉलोनी निवासी कुछ लोगों से करीब एक वर्ष पहले किसी बात पर झगड़ा हो गया था। लिसाड़ी गेट थाने में दोनों के खिलाफ एनसीआर दर्ज हुई थी। पीड़ित राशिद के अनुसार शनिवार दोपहर वह अपने भाई शाहरुख व हारुन के साथ खरखौदा थाना क्षेत्र में जुबेदा मस्जिद के सामने चारा मशीन से पशुओं के लिए चारा लेने गया था। वहां उनके साथ कॉलोनी निवासी इनुस व यूसुफ, हाशिम, आकिब व चार-पांच अन्य ने लाठी-डंडे व धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें पीड़ित का छोटा भाई हारुन गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने खरखौदा थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
वहीं, इस मामले में वायरल हुआ वीडियो भी पुलिस अधिकारियों तक पहुंच गया है।