फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सहरानपुर में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर पथराव, एसओ व महिला पुलिसकर्मी सहित कई घायल

Tue, 21 Apr 2020 02:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
लॉकडाउन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सहारनपुर में सरसावा थाना क्षेत्र के गांव पहलवानपुर में मारपीट के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इसमें थाना प्रभारी, एक महिला और एक पुरुष पुलिसकर्मी घायल हो गए।

विज्ञापन


मंगलवार को ग्राम पहलवानपुर के समीप स्थित एक खेत में ग्रामीण शौच के लिए गए थे। आरोप है कि जब खेत स्वामी ने रोका तो उन लोगों ने खेत मालिक और उनकी पत्नी की पिटाई कर दी। पीड़ित दंपती की शिकायत पर थाना प्रभारी अशोक सोलंकी फोर्स के साथ गांव में पहुंचे। जब वे आरोपियों की जानकारी कर रहे थे तो महिलाओं ने छतों से पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। 

इस दौरान थाना प्रभारी अशोक सोलंकी, कांस्टेबल संजीव तोमर और महिला होमगार्ड रीना को गंभीर चोटें आईं। कांस्टेबल संजीव तोमर का एक हाथ टूट गया, कई पुलिसकर्मी चोटिल हो गए। पुलिस को बिना कार्रवाई किए लौटना पड़ा। घायल पुलिसकर्मियों का उपचार कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी अशोक सोलंकी ने बताया कि पीड़ित के अलावा पुलिस की ओर से भी आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। प्रभारी निरीक्षक अशोक सोलंकी ने बताया कि 12 महिलाओं और सात पुरुषों एवं एक अज्ञात कुल 20 के विरुद्ध 12 धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है।

लॉकडाउन तोड़ने से लेकर हत्या के प्रयास तक की 12 धाराएं आरोपियों पर लगाई गई हैं। एक आरोपी को पकड़ कर जेल भेज दिया गया है बाकी की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें