फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित छात्र पर हमला, तीन युवकों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज

Sat, 15 Sep 2018 07:11 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
यूपी पुलिस
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर में तीन युवकों ने दलित छात्र पर हमला बोल दिया। छात्र गंभीर रूप से घायल है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानिए क्या है पूरा मामला।

विज्ञापन


गांधी कॉलोनी में ट्यूशन पढ़ने जा रहे बचन सिंह कॉलोनी निवासी एक दलित छात्र पर तीन युवकों ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने मामले में हमलावरों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली पर गांव पचैंडा खुर्द निवासी अमित ने बताया कि बचन सिंह कॉलोनी निवासी उसका भतीजा आर्यन गांधी कॉलोनी में ट्यूशन पढ़ने गया था। आरोप है कि गांधी कॉलोनी के ही चिल्लू, देवराज ठाकुर और एक अज्ञात युवक ने आर्यन को रास्ते में रोककर गाली-गलौच करते हुए जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। विरोध करने पर आरोपियों ने छात्र पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। 

वहीं पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य संगीन धाराओं में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें