फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पर हमला, गले में फंसी रह गई दरांती

विज्ञापन
युवक द्वारा किए गए हमले में दरांती महिला के गले में फंसी हुई। - फोटो : MAWANA
विज्ञापन
फलावदा(मेरठ)। कस्बे में नैडू चौराहे पर दुकान करने वाले युवक ने महिला को दरांती मारकर गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गया। दरांती महिला के गले में फंसी है। पुलिस ने घायल को मवाना सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

नैडू चौराहा निवासी कुसुम (45) पत्नी जगमोहन परचून की दुकान करती है। लोगों ने बताया कि कुसुम दुकान बंद करके घर पहुंची तो मकान के पास ही दुकान करने वाले युवक को घर में चोरी करते पाया। जिस पर महिला ने आरोपी को पकड़ लिया तथा शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर आरोपी ने वहां रखी दरांती उठा ली तथा उससे महिला के गले पर वार करके उसे घायल कर दिया। दरांती महिला के गले में फंसी रह गई। आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस घायल को लेकर मवाना सीएचसी पहुंची। वहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। थाना पुलिस का कहना है कि अभी महिला से बात नहीं हो सकी है। जिस कारण हमले की सही जानकारी नहीं हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी थी। हालांकि आरोपी हाथ नहीं आ सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें