फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: डीजे बजाने के विरोध पर हमला-पथराव, छह घायल

विज्ञापन
खरखौदा के बवनपुरा में हुए हमले में घायल युवक (संवाद)
विज्ञापन
गांव बवनपुरा में कुआं पूजन के समय किया हमला, आठ लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खरखौदा। क्षेत्र के गांव बवनपुरा में कुआं पूजन के दौरान डीजे बजाने को लेकर एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर हमला व पथराव कर दिया। हमले में महिला सहित छह लोग घायल हो गए। घायल पक्ष की ओर से थाने में आठ लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
गांव बवनपुरा निवासी सोनू के अनुसार शुक्रवार को उसके चचेरे भाई ललित के बेटे का कुआं पूजन कार्यक्रम था। शाम के समय डीजे के साथ कुआं पूजन की रस्म की जा रही थी। रास्ते में दूसरे पक्ष के लोगों ने डीजे बजाने का विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। हमलावरों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए कुआं पूजन करने जा रहे लोगों पर लाठी-डंडों से हमला करते हुए जमकर पथराव किया।
विज्ञापन

हमले में पीड़ित पक्ष के गजराज, आकाश, ललित, प्रशांत, कांता व तिलक राम घायल हो गए। घायलों को परिजनों ने खरखौदा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां से गंभीर हालत में गजराज व आकाश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल पक्ष की ओर से गांव के ही दीपक, ठाकुर, डेविड, ललित, भूपेंद्र, दीपांशु, मुकुल व रामदास के खिलाफ एससीएसटी समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

सीओ प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

खरखौदा के बवनपुरा में हुए हमले में घायल युवक (संवाद)

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें