फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मकोका के आरोपी व जमानती के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नोट= दिल्ली के ध्यानार्थ-
विज्ञापन


- दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई, स्थानीय पुलिस रही मौजूद

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट के आदेश पर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बृहस्पतिवार को लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के किदवईनगर में मकोका के आरोपी मोहम्मद रईस उर्फ रहीस उर्फ शमी मुल्ला व उसके जमानती इकरामुद्दीन के घर पहुंचकर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। आरोपी लंबे समय से वांछित चल रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी है। दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के दौरान स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही। कार्रवाई के दौरान कॉलोनी में हलचल रही। पुलिस ने मुनादी कराकर नोटिस चस्पा किया।
पुलिस के अनुसार, दिल्ली के नांगलोई क्राइम ब्रांच थाने में 2024 में मेरठ के किदवईनगर निवासी मोहम्मद रईस के खिलाफ मकोका की धाराओं 3/4 तथा अन्य संबंधित धाराओं में दर्ज हुई थी। अदालत ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जारी वारंट का पालन न होने पर उद्घोषणा जारी की। इसके साथ ही आरोपी के जमानती इकरामुद्दीन के खिलाफ भी 50 हजार रुपये के मुचलके की वसूली के लिए कुर्की वारंट जारी किया गया है।
विज्ञापन

अदालत ने आदेश दिया है कि यदि निर्धारित अवधि तक राशि जमा नहीं की जाती है तो जमानती की चल संपत्ति कुर्क कर उसकी नीलामी की जाएगी। अदालत ने मामले में अगली सुनवाई की तारीख 2 सितंबर 2026 निर्धारित की है।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की टीम ने लिसाड़ी गेट थाना पुलिस की मौजूदगी में आरोपी के घर पर नोटिस चस्पा कर नियमानुसार कार्रवाई पूरी की। दिल्ली क्राइम ब्रांच के दरोगा मनोज शर्मा ने बताया कि यदि आरोपी तय समय के भीतर अदालत में पेश नहीं होते हैं, तो आरोपियों के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें