फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: औघड़नाथ मंदिर की सुरक्षा में रहेंगे एटीएस के कमांडो, 116 कैमरों से निगरानी

Fri, 14 Jul 2023 01:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
एडीजी राजीव सभरवाल, आईजी नचिकेता झा, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने पुलिस फोर्स के साथ बृहस्पतिवार को हापुड़ और दिल्ली रोड पर पैदल मार्च निकाला। उन्होंने औघड़नाथ मंदिर की सुरक्षा का प्लान भी तैयार कर लिया। एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि लखनऊ एटीएस के 14 स्पेशल कमाडो मंदिर की सुरक्षा में तैनात रहेंगे। तीन कंपनी पीएसी, दो कंपनी आरएएफ, एक कंपनी एसएसबी, दो एएसपी, आठ डीएसपी, 15 इंस्पेक्टर, 112 सब इंस्पेक्टर, 550 कांस्टेबल, आर्मी की स्पेशल क्यूआरटी टीम भी तैनात की जाएगी। छह स्थानों पर कांवड़ियों की वेशभूषा में पुलिस बल तैनात रहेगा। मंदिर आने वाले सभी रास्तों पर 24 पिकेट लगाई है। पांच स्थानों पर पुलिसकर्मी हैंडसेट, दूरबीन और टार्च के माध्यम से नजर रखेंगे। मंदिर से 500 मीटर की दूरी पर सभी वाहनों को रोक दिया जाएगा। 116 सीसीटीवी कैमरे मंदिर के आसपास लगाए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें