फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बेटियों के साथ बेहद खुश हैं आतिया साबरी, अपनी जीत पर कहा...

Thu, 24 Aug 2017 11:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
विज्ञापन
आतिया साबरी
विज्ञापन
तीन तलाक का दर्द झेल रही आतिया का संसार अब उसकी मासूम बेटियों में बसा है। आतिया के तीन और पांच साल की दो बेटियां हैं। पुत्रियों के पैदा होने पर ही ससुराल में उसका उत्पीड़न किया गया था और पति ने डाक से तलाक नामा भेज दिया था। तीन तलाक की परंपरा को बदलने के लिए आतिया ने आवाज उठाई थी। जिस पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट भी मुहर लगा चुकी है।        
विज्ञापन


कोतवाली मंडी क्षेत्र के आली की चुंगी स्थित तेलियों वाला चौक निवासी आतिया पुत्री डा. मजहर की शादी 25 मार्च 2012 को जनपद हरिद्वार के थाना खानपुर क्षेत्र के गांव जसोदर निवासी वाजिद अली से हुई थी। शादी के बाद बेटी सादिया के पैदा होने पर ससुराल में उसका उत्पीड़न किया गया। दूसरी पुत्री सन्हा को जन्म देने पर पति और ससुरालियों ने उस पर जुल्म की हदें पार कर दी। ससुरालियों ने जहर देकर मारने का भी प्रयास किया। किसी प्रकार आतिया की जान बच सकी थी। 13 नवंबर 2015 से वह अपने मायके में रह रही है। इसी बीच पति ने डाक के जरिए उसे तीन तलाक नामा भेज दिया था। तीन तलाक के मामले में जीत के बाद आतिया बेहद खुश है। बुधवार को अमर उजाला से बातचीत करते हुए आतिया ने बताया भले ही वह तीन तलाक का दंश झेल रही हो। लेकिन उसकी पहल से लाखों मुस्लिम महिलाओं का जीवन बर्बाद होने से बच जाएगा। पुत्रियों को जन्म देने के कारण पति ने उसे तीन तलाक का दर्द दिया है। अब वह किसी महिला पर अत्याचार नहीं होने देगी। उसकी बड़ी बेटी सादिया एलकेजी कक्षा में पढ़ती और तीन वर्षीय पुत्री सन्हा ने अभी स्कूल जाना शुरू नहीं किया है। बेटियों को भले ही बाप का दुलार ना मिले। लेकिन वह बेटियों को मां की ममता देकर अपना और बेटियों का दर्द भुला देगी।
विज्ञापन

दोनों बेटियों की अकेले ही परवरिश करेगी

दोनों बेटियों के साथ आतिया साबरी
दोनों बेटियों की अकेले ही परवरिश करेगी। उन्हें स्वाभिमानी बनाएगी। बेटियों को उनका अधिकार दिलाना उसका मकसद है। जो उसके साथ हुआ है, वह किसी की बेटी के साथ नहीं होने देगी। इसके लिए हमेशा आवाज उठाती रहेगी। आतिया का कहना है कि वह अपनी दोनों बेटियों के साथ बेहद खुश है।  

बोली, अकेले दोनों पुत्रियों की करूंगी परवरिश, बनाऊंगी स्वाभिमानी 
सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने बाद आतिया को पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा मुहैया कराई है। मंगलवार की सुबह से ही आतिया के घर पर पुलिस-फोर्स को तैनात कर दिया गया था। बुधवार को भी आतिया के घर पर पुलिस तैनात रही। आतिया के पिता डा. मजहर हसन का कहना है कि वह सरकार का शुक्रिया अदा करते हैं। सरकार उनके साथ है। उन्हें किसी बात का डर नहीं है। तीन तलाक के खिलाफ उनकी बेटी ने आवाज उठाई है। जिसका तमाम मुस्लिम समाज के लोग स्वागत कर रहे हैं। कई लोगों ने उनकी बेटी की पहल पर बधाई दी है। लोगों का कहना है कि यह न्याय की जीत है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें