मेरठ। अथाई मीडिया इंटरनेशनल की ओर से आयोजित होने वाले नेपाल-भारत साहित्य एवं सांस्कृतिक सम्मेलन को लेकर साहित्यकारों और प्रतिनिधियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। 25 मई से प्रारंभ होने वाली एक सप्ताह की अंतरराष्ट्रीय यात्रा में भारत के विभिन्न राज्यों से 42 आमंत्रित प्रतिनिधि सहभागिता करेंगे। प्रतिनिधिमंडल गोरखनाथ मंदिर से नेपाल के लिए प्रस्थान करेगा। अथाई मीडिया इंटरनेशनल के प्रतिनिधि मेरठ निवासी अतिवीर जैन पराग ने बताया कि वह इस सम्मेलन में सहभागिता कर रहे हैं। साहित्यिक गोष्ठी में वह आधुनिक साहित्य में वैश्विकता बनाम स्थानीयता विषय पर अपना शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे।