फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का हर दावा फ्लॉप, पथराईं परिजनों की आंखें

Sat, 27 Feb 2016 02:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
अपहृत छात्र अतिशय की बरामदगी के मामले में पुलिस का हर दावा फ्लॉप साबित हो रहा है। वहीं, अपने लाडले को देखने के लिए परिजनों की आंखें तरस गई हैं।
विज्ञापन


जीजी फार्म हाउस के मालिक पंजाबीपुरा निवासी मयंक जैन के पुत्र अतिशय का आठ दिन पूर्व अपहरण हो गया था। पुलिस ने अतिशय के लैपटॉप, मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेजते समय दावा किया गया कि उससे रिकवर होने वाले डाटा से कुछ क्लू मिलेगा, लेकिन यह भी फ्लॉप साबित हुआ।

इसके बाद कहा गया कि अतिशय पुलिस के करीब है, उसे जल्द बरामद कर लिया जाएगा, लेकिन इस दावे के दो दिन बीतने के बाद पुलिस ढीली पड़ती दिखाई दे रही है।

उधर, परिजनों का हाल बेहाल है। अपने स्तर से कोई कसर नहीं छोड़ने वाले परिजनों ने पुलिस अफसरों से इस मामले में गंभीरता से प्रयास करने की गुहार लगाई है। पिता का कहना है कि सभी परिजन और रिश्तेदार अतिशय की तलाश में लगे हैं। जहां भी उसके होने की संभावना लगती है, तुरंत खोजबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को दिल्ली और गाजियाबाद में जाकर उसकी तलाश की गई। कई इलाकों में जाकर उसे तलाशा गया और संबंधित थानों में उसकी सूचना दी गई। परिजनों, रिश्तेदारों, करीबियों, दोस्तों, टीचरों और शुभचिंतकों की यही प्रार्थना है कि अतिशय जल्द लौट आए।
विज्ञापन


पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमें अतिशय की तलाश में हैं। परिजन जहां कहते हैं, वहां उनके साथ पुलिस जाकर तलाश रही है। हम अपनी तरफ से सभी प्रयास कर रहे हैं। -प्रशांत कपिल, एसओ टीपीनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें