बता दें कि शूटर गुड्डू मुस्लिम और माफिया अतीक के बहनोई डॉ. अखलाक के सीसीटीवी फुटेज वायरल हुए थे। एक तरफ जहां हत्याकांड के शूटरों को पनाह देने के मामले में गिरफ्तार किए गए माफिया अतीक अहमद के बहनोई डॉ. अखलाक ने पूछताछ में कई राज खोले थे। वहीं अब अतीक के बेटे असद और राधना गांव के पूर्व प्रधान उमर अली के बेटे सद्दाम का फोटो वायरल हुए थे।
अतीक का बेटा असद भी आया था अखलाक के घर
एसटीएफ की जांच में यह भी सामने आया था कि हत्याकांड के बाद माफिया अतीक का बेटा भी दो साथियों के साथ घर पर आया था। पुलिस को उसकी भनक भी लग गई थी, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। उमेश पाल हत्याकांड के मामले में अतीक के बेटे असद और शूटर मोहम्मद गुलाम को एनकाउंटर में मार गिराया था, लेकिन गुड्डू मुस्लिम, साबिर, अरमान अभी फरार हैं। इन पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम घोषित है।
यह भी पढ़ें: Ateeq Ahmad: 21 साल पुरानी वह कहानी, जिससे शुरू हुई थी दुश्मनी, पहले उमेश पाल की जान गई, अब अतीक की हत्या
बता दें कि अतीक के बहनोई अखलाक की बेटी से असद का निकाह तय हो चुका था। निकाह से पहले दोनों परिवारों की रजामंदी के साथ रिश्ता तय किया जा चुका था। दोनों परिवार निकाह की तैयारियों में जुटे थे कि इसी बीच उमेशपाल हत्याकांड हो गया और असद पर आरोप तय हो गए। इसके बाद मेरठ से अतीक के बहनोई डॉ. अखलाक का नाम हत्याकांड की साजिश में सामने आया तो कहानी बिगड़ती चली गई और आखिकार असद और उसके साथी शूटर गुलाम को एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया।