पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहीरी वाजपेयी का अस्थि कलश 24 अगस्त को यूपी के नुरपुर पहुंचेगा। 25 अगस्त कलक्ट्रेट में श्रद्धांजलि सभा होगी, जिसमें सभी दलों और सामाजिक संगठनों से जुडे़ लोगों को बुलाया जाएगा। इसके बाद गंगा बैराज में अस्थियां प्रवाहित होंगी।
प्रदेश की तमाम नदी और गंगा के साथ बिजनौर में रामगंगा, मुख्य गंगा में भी अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां प्रवाहित होंगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। अस्थियां गंगा बैराज में 25 अगस्त को प्रवाहित की जाएंगी। इससे पूर्व अस्थि कलश के साथ कई जगह श्रद्धांजलि सभा भी होगी।