गुड़ के साथ लिया था मट्ठा
भाजपा नेता सुनील भराला की माता प्रकाशवती ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी ने रैली के बाद गुड़ के साथ मट्ठा पीने की फरमाईश की थी। उन्होंने खुश होकर गुड़ व मट्ठा पिया। उनके साथ में विजय राजे सिंधिया भी थे, उन्होंने भी मट्ठा पिया था। उस समय के बुजुर्गों ने बताया कि वह जब गांव आए थे तो ग्रामीणों से भी गले मिले थे। उनका स्वभाव बहुत ही अच्छा था और सबसे मिलनसार था।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/