अटल बिहारी वाजपेयी की पुरानी तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
अब उपचुनाव 21 को
प्रधान पद के लिए मेरठ के तीन गांवों में आज होने वाला उपचुनाव राजकीय शोक के चलते स्थगित कर दिया गया है। शुक्रवार को सरूरपुर ब्लॉक के गांव जसड़ सुल्तान नगर में ग्राम प्रधान पद के लिए मतदान होना था। इसके लिए बृहस्पतिवार को चार पोलिंग पार्टी जसड़ सुल्ताननगर को रवाना हो गईं। माछरा ब्लॉक के ग्राम पसवाड़ा में भी प्रधान पद पर उपचुनाव तय था। डीएम अनिल ढींगरा ने बताया कि शुक्रवार को होने वाला मतदान अब 21 अगस्त को होगा। पहले मतगणना बीस अगस्त को होनी थी पर अब मतगणना 24 अगस्त को होगी।
आज नहीं होगी कूड़ा उठाने की शुरूआत
शुक्रवार से शहर के बीस वार्डों में शुरू होने वाला डोर टू डोर कूड़ा उठाने का अभियान स्थगित कर दिया गया है। नगर आयुक्त मनोज कुमार चौहान ने बताया कि अब इस कार्यक्रम की शुरूआत किसी अन्य दिन की जाएगी।
कार्यक्रम स्थगित
जली कोठी क्षेत्र में व्यापार मंडल द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया। जली कोठी क्षेत्र में व्यापार मंडल ने बृहस्पतिवार को एक शाम शहीदों के नाम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के स्थान पर पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष आशु शर्मा, इरफान प्रधान, हाजी आरिफ, उवेश, रहमतुल्ला, मौ. चांद आदि मौजूद रहे। शुक्रवार को मंडलायुक्त अनिता सी मेश्राम की अध्यक्षता में होने वाली सड़क सुरक्षा बैठक स्थगित कर दी गई है। यह जानकारी एआरटीओ दिनेश कुमार ने दी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/