फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कहीं चिकित्सक तो कहीं फार्मासिस्ट ने किया मरीजों का उपचार

Mon, 26 Feb 2024 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/ऊन/जलालाबाद। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्राें पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेला आयोजित किया गया। आरोग्य मेले में कहीं पर चिकित्सक तो कहीं पर फार्मासिस्ट मरीजों का उपचार करते हुए मिले। आरोग्य मेले में ज्यादातर मरीज नजला, खांसी और वायरल बुखार के रहे। जिले में 1298 मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया। इसके अलावा आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियाें के 334 गोल्डन कार्ड बनाए गए।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला पंसारियान स्थित अरबन पीएचसी पर सुबह 11 बजे फार्मासिस्ट विकास कौशिक मरीजों की जांच व उपचार करते मिले। वहां पर तैनात डॉ. सादिया सदफ उस समय मौजूद नहीं थी। फार्मासिस्ट ने बताया कि डॉक्टर किसी काम से गई है। इसके बाद सवा 11 बजे मोहल्ला बरखंडी स्थित अरबन पीएचसी पर डॉ. उदित भटनागर और फार्मासिस्ट मनु शर्मा मौजूद मिले। उन्होंने बताया कि ज्यादातर मरीज वायरल बुखार, नजला, जुकाम व खांसी के आए। इसके अलावा त्वचा, पेट, शरीर में दर्द होने आदि के मरीज रहे।
ऊन के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित स्वास्थ्य मेले में 18 मरीजों की जांच कर दवाई दी गई। डॉ. नवीन ने बताया कि ज्यादातर मरीज बुखार, खांसी व जुकाम के रहे। कुछ खुजली के आए। जलालाबाद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 53 मरीजों का चिकित्सकों ने उपचार कर दवा का वितरण किया गया। स्वास्थ्य मेले में नजला, जुकाम, एलर्जी आदि के मरीज पहुंचे, जिनको डॉ. सलमा, डॉ. फरहाना ने जांच के बाद दवा दी। इस दौरान स्टाफ में आया साबिया, वार्ड बाॅय राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें