फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कानूनगो को हटाने व अन्य मांगों को पूरा करने का मिला आश्वासन

विज्ञापन
भाकियू भानु युवा के प्रदेश अध्यक्ष के आ‌वास पर बृहस्पतिवार की देर शाम पहुंच ज्ञापन लेते एस डी ए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। भाकियू (भानु) के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के (युवा) अध्यक्ष अमित त्यागी द्वारा अग्नि समाधि लिए जाने की चेतावनी एसडीएम और सीओ के आश्वासन वापस ले ली है।
विज्ञापन

अमित त्यागी द्वारा तहसील में किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रस्तावित आंदोलन और शुक्रवार को तहसील में अग्नि समाधि लेने की चेतावनी दी थी। बृहस्पतिवार की रात एसडीएम संतोष कुमार सिंह और सीओ पंकज लवानिया अमित त्यागी के आवास पर पहुंचे और वार्ता की। जिसमें एक प्रकरण में तत्काल प्राथमिकी पंजीकृत कराने और कानूनगो को उनके कार्यक्षेत्र से हटाने की जानकारी दी। साथ ही अन्य लंबित मामलों का दो दिन के भीतर निस्तारण करने का आश्वासन दिया। इसके बाद शुक्रवार का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि निर्धारित समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संगठन आगे की रणनीति तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें