फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में ट्रांसफार्मर लगवाने का आश्वासन मिला

विज्ञापन
भाकियू भानू की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकर्ता। (स्त्रोत कार्यकर्ता) मवाना।
विज्ञापन
मवाना। ब्लॉक किला परीक्षितगढ़ के गांव चितमाना शेरपुर में भाकियू भानु के तहसील अध्यक्ष अंशुल के आवास पर हुई बैठक की अध्यक्षता पश्चिमी उत्तर प्रदेश के युवा प्रदेश अध्यक्ष अमित त्यागी ने की। बैठक में जिलाध्यक्ष पुनीत त्यागी ने कई नए सदस्यों को संगठन में जोड़ा। वहीं, कई कार्यकर्ताओं को ब्लॉक व जिलास्तर की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में चितमाना शेरपुर के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जल जीवन मिशन के तहत लगी पानी की टंकी का ट्रांसफार्मर एक माह से फुंका हुआ है, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष ने अधिशासी अभियंता से फोन पर बात की। अधिशासी अभियंता ने 24 घंटे में नया ट्रांसफार्मर लगवाने का आश्वासन दिया। बैठक में पिंटू कुमार, मनोज त्यागी, गौरव धामा, राधेश्याम त्यागी, सोविंदर त्यागी, मोंटी धामा, रचित धामा, नितिन धामा, उमेश कुमार, विकास, ओमपाल, अक्षय पार्थ, त्यागी संजीव, रोहित आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें