फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: गन्ना किसानों की समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन

विज्ञापन
दौराला - सहकारी गन्ना समिति में आयोजित बैठक में किसानों को जानकारी देते अधिकारी। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौराला। दौलतराम कॉलोनी स्थित दौराला शुगर वर्क्स क्लब सभागार में मंगलवार को सहकारी गन्ना विकास समिति दौराला की ओर से वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक हुई। इसमें दौराला, किनौनी और टिकौला चीनी मिल के अधिकारियों के साथ समिति पदाधिकारी, डायरेक्टर और किसान शामिल हुए।
अध्यक्षता समिति अध्यक्ष भूपेंद्र अहलावत और संचालन सुधीर कुमार ने किया। बैठक में किसानों ने घटतौली, गन्ना पर्ची और अन्य समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। दौराला चीनी मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक आरके सहरावत ने समस्याओं के निस्तारण और किसानों को सहयोग का आश्वासन दिया। डायरेक्टर जयदेव अहलावत ने कहा कि समिति और मिल अधिकारी किसानों के लिए अच्छी गन्ना वैरायटी उपलब्ध कराने के साथ उपयोगी कृषि यंत्रों की सुविधा भी दिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष भूपेंद्र अहलावत ने कहा कि समिति बोर्ड किसानों की समस्याओं और असुविधाओं के समाधान के लिए काम कर रहा है। उन्होंने मिल अधिकारियों से किसानों के खेतों में खड़ी गन्ने की फसल पर निशुल्क कीटनाशक का छिड़काव कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों की बोई सभी वैरायटी का गन्ना मिल खरीदेगा। रिजेक्ट वैरायटी के लिए भी अन्य वैरायटी की तरह पर्ची दी जाएगी। किसानों को मिट्टी की जांच और बीज शोधन के बाद ही बोआई करने की सलाह दी गई। अध्यक्ष ने गन्ने के भाव में 5.50 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की मांग भी रखी। इस दौरान समिति सचिव प्रदीप यादव, कैन मैनेजर अभिषेक तोमर, हरेंद्र चौधरी, बबलू जिटौली, इंद्रपाल सिंह, रामपाल सिंह, चंद्रपाल सिंह, जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें