लखनऊ में सम्मानित हुई शिक्षिका राजबाला। (स्त्रोत स्वयं) मवाना।
मवाना। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2025-26 में विकास खंड हस्तिनापुर के यूपीएस कुड़ी कमालपुर की सहायिका अध्यापिका राजबाला को लखनऊ में उत्कृष्ट शैक्षिक सहयोग सम्मान से सम्मानित किया गया। यूपीएस कुड़ी कमालपुर के पांच छात्रों का राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में चयन हुआ, जिसके लिए उनको सम्मानित किया गया।