सहारनपुर जनपद में गंगोह विधानसभा में उपचुनाव की वोटिंग जारी है, कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह से ही शांतिपूर्ण तरीके से वोट डाले जा रहे हैं। सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की भीड़ लगी है। दोपहर तीन बजे तक इस सीट पर कुल 50.04 प्रतिश्त मतदान हुआ। आगे देखें कैसे उत्साह और उमंग के साथ अपने मत का प्रयोग करने पहुंचे मतदाता: -
विज्ञापन
2 of 7
गंगोह विधानसभा उपचुनाव
- फोटो : अमर उजाला
इस उपचुनाव के दौरान प्रत्येक बूथ पर महिलाओं की संख्या में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। हालांकि नौ बजे तक का मतदान 313 बूथ पर 10.08 प्रतिशत, 314 बूथ पर 15.54 प्रतिशत, 315 बूथ पर 14.48 प्रतिशत हुआ है। बूथों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान जारी है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
3 of 7
गंगोह विधानसभा उपचुनाव
- फोटो : अमर उजाला
नानौता किसान सेवक इंटर कॉलेज में बूथ संख्या 351 पर मतदान कुछ देर के लिए बाधित हुआ। यहां परेशान कर रही ईवीएम मशीन को एसडीएम रामपुर मनिहारान ने मौके पर पहुंचकर बदलवाया। तब जाकर मतदान सुचारू रूप से शुरू हुआ। सिरसली खुर्द में मतदान बूथ पर मनमानी वोट डलवाने को लेकर मारपीट हुई। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने मामला शांत करा दिया।
4 of 7
गंगोह विधानसभा उपचुनाव
- फोटो : अमर उजाला
गंगोह में दिव्यांगों में मतदान को लेकर खास उत्साह नजर आया। वहीं गांव के लोग एकत्र होकर बुग्गी में सवार होकर वोट डालने पहुंचे। सांसद प्रदीप चौधरी ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर अंबेहटा कार्यकर्त्ताओं से मतदान की जानकारी ली और मतदान किया। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी नोमान मसूद अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 7
गंगोह विधानसभा उपचुनाव
- फोटो : अमर उजाला
अपने मत का प्रयोग करने के लिए बड़ी संख्या में बुजुर्ग अपने घरों के निकलकर मतदान केंद्र पर पहुंचे और वोट डाला। इस्लामनगर में 85 वर्ष की महिला हसीना अपने पोते के साथ वोट डालने पहुंची।
नानौता के ग्राम टिकरौल में 95 वर्षीय मंतरी देवी को उनके परिजन मतदान केंद्र ले गए जहां उन्होंने मतदान किया। 92 वर्ष के पूर्व चेयरमैन हाजी मोहम्मद यामीन अहमद भी खुद चलकर मतदान करने पहुंचे।
विज्ञापन
6 of 7
गंगोह विधानसभा उपचुनाव
- फोटो : अमर उजाला
वहीं नानौता के गांव टिकरौल निवासी नाथी राम बीती रात दुर्घटना में घायल हो गए थे लेकिन इसके बावजूद वह मतदान करने पहुंचे।
दिव्यांग मतदाताओं में भी गजब का उत्साह देखने को मिला। कई मतदाता अपनी ट्राईसाइकिल पर मतदान करने पहुंचे।
नानौता में आदर्श बूथ बनाया गया है। जहां बुजुर्ग, बीमार, व महिलाओं के बैठने की समुचित वयवस्था की गई है। नानौता, अंबेहटा और गंगोह में मतदान केंद्रों पर युवाओं और महिलाओं में मतदान को लेकर काफी रुझान दिख रहा है।
नानौता में विशेषकर युवा बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। विकास के नाम पर मतदान कर रहे हैं। चुनाव के पहले दो घंटे में मतदान शांतिपूर्वक जारी हैए कहीं से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।