फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: ढाबे पर कर्मचारी से मारपीट, पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑर्डर लेने पहुंचे कर्मचारी से गाली-गलौज कर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर फरार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। शिवा ढाबे पर काम करने वाले कर्मचारी के साथ वलीदपुर निवासी युवक ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर मारपीट कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने कर्मचारी के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर दौराला पुलिस ने नामजद आरोपी और उसके चार साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दौराला थाने पर दर्ज प्राथमिकी में राघव कौशिक ने बताया कि वह शिवा ढाबे पर कर्मचारी हैं। बताया कि रविवार 25 अक्तूबर की रात करीब नौ बजे वह ग्राहकों से ऑर्डर लेने के लिए एक टेबल पर पहुंचे थे। वहां वलीदपुर निवासी आरोपी अजित राठी अपने चार साथियों के साथ बैठा हुआ था।
विज्ञापन

आरोप है कि अजित राठी और उसके साथियों ने राघव के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए सभी आरोपी वहां से चले गए।
विज्ञापन

घटना के बाद पीड़ित दौराला थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें