फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अजराड़ा में अवर अभियंता व लाइनमैन से मारपीट, चार नामजद व 30 अज्ञात ग्रामीणों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडाली। गांव अजराडा में अवर अभियंता के नेतृत्व में बकाया बिल वसूली के साथ बिजली चोरी पर अंकुश लगाने का प्रयास कर रहे विद्युत विभाग की टीम को ग्रामीणों ने पीट दिया और गांव में घुसने पर जान से मारने की धमकी दी। अवर अभियंता ने चार नामजद और 30 अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

किठौर-हापुड़ मार्ग पर अजराडा में 33/11 विद्युत उपकेंद्र पर तैनात जेई सुधीर कुमार ने दर्ज कराते हुए बताया कि बृहस्पतिवार को वह विभागीय टीम के साथ अजराडा गांव में बकाया वसूली के लिए गए थे। इस दौरान टीम ने शहजाद पुत्र यासीन के घर पर केबल से बिजली चोरी को पकड़ लिया। बिजली चोरी का वीडियो बना रहे लाइनमैन को शहजाद व उनके परिजनों ने पकड़ लिया और गाली गलौज की और टीम के साथ मारपीट की। टीम को गांव में घुसने पर जान से मारने की धमकी दी।
जेई ने शहजाद, महबूब पुत्र यासीन, कल्लू पंडित और जुल्फीकार सहित 30 अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसओ रविंद्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज हो गई। आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें