मवाना। तिहाई मोहल्ला निवासी एक ई रिक्शा चालक ने अपनी मां व अन्य लोगों पर मारपीट, उत्पीड़न और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाना मवाना में तहरीर दी है। मोहल्ला तिहाई निवासी लक्की ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह ई रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। पीड़ित का आरोप है कि 19 अगस्त को मां व दो अन्य ने उसके साथ मारपीट की और खुद को चोट पहुंचाकर झूठा फंसाने की नीयत से थाने में शिकायत कर दी। इसके बाद 20 अगस्त को वह अपनी ई रिक्शा लेकर मवाना गुड़ मंडी पहुंचा तो वहां आरोपियों ने उसकी उसे रोककर फिर मारपीट की। पीड़ित का कहना है कि मां के उत्पीड़न के कारण वह उनसे अलग किराये के मकान में रहता है। आरोपी लगातार उसे व उसकी पत्नी को गांव से भगाने और जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।