रोहटा। थाना क्षेत्र के गांव मनसबगढ़ निवासी युवक के साथ कथित मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी व उसके साथियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव मनसबगढ़ निवासी नरेंद्र कुमार पुत्र कृष्णपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 जून की शाम करीब 5:00 बजे वह सुभारती कॉलेज से ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर लौट रहा था। आरोप है कि गांव स्थित मंदिर के पास विशाल उर्फ बिट्टू अपने कुछ साथियों के साथ मिला। आरोपियों ने उसकी बाइक रुकवाकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की व मारपीट कर घायल कर दिया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि जाते समय आरोपी उसकी बाइक की चाबी भी अपने साथ ले गए।