बिजनौर कलक्ट्रेट में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे आजाद समाज पार्टी काशीराम के कार्यकर्ता, स
- फोटो : रामायण मेला के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।
बिजनौर। मथुरा में नगीना सांसद चंद्रशेखर के काफिले पर हुए पथराव के विरोध में आसपा के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। इनकी ओर से दिए गए ज्ञापन में दलितों और पिछड़ों पर अत्याचार करने का आरोप लगाया।
सोमवार को आसपा और भीम आर्मी के पदाधिकारी नुमाइश मैदान में एकत्र होकर प्रदर्शन करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। इन्होंने एडीएम अरविंद कुमार और एएसपी सिटी को ज्ञापन दिया। जिसमें कहा कि मथुरा के मांट थाना क्षेत्र के गांव सुरीर में पिछड़े वर्ग के युवक वासुदेव बघेल की हत्या की गई। गांव करनावल में दलित परिवार की बेटियों की शादी में बाधा डाली गई और बरातियों पर हमला किया गया।
कहा कि भीम आर्मी के संस्थापक और सांसद नगीना चंद्रशेखर पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर जा रहे थे तो उनके काफिले पर थाना सुरीर के पास पथराव किया गया। पुलिस भी सुरक्षा नही कर सकी। कहा कि सरकार ऐसी घटनाओें को रहीं रोक पा रही है। अनुसूचित जाति और पिछड़ी जातियों के उत्पीड़न को रोकने की मांग उठाई।
ज्ञापन देने वालों में सतेंद्र सिंह, रोहित सागर, जितेंद्र राणा, ललित कुमार, तेजपाल सिंह, प्रवेश, शहजाद, आरीफ कुरैशी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर इनके प्रदर्शन के दौरान उधर से गुजर रहे व्यक्ति ने कुछ टिप्पणी कर दी, जिस पर भीम आर्मी कार्यकर्ता नाराज हो गए। हालांकि पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कर दिया।