बिजनौर। आजाद समाज पार्टी कांशीराम व भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर कार्यालय के बाहर ही धरना देकर बैठ गए। बाद में राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम के माध्यम से प्रेषित किया।
धरने पर वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश के औरेया जिले में जानकी वाटिका में कथावाचक पंडोेखर द्वारा कथा का कार्यक्रम चल रहा था। उसमें हजारों लाखों भक्तों के सामने पंडोखर सरकार ने एक व्यक्ति को जातिसूचक कहा और थप्पड़ मारकर अपमानित किया। इसका लाइव वीडियो वायरल हो रहा है। इससे समाज आहत हो रहा है। आंदोलनकारियों ने न्याय के लिए कथा वाचक पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। धरने पर जिलाध्यक्ष हरिओम सिंह एडवोकेट, पुष्पेंद्र कुमार राणा, विवेक कुमार, धर्मराज, रजनीश कुमार, विजयपाल सिंह, अशोक कुमार आदि रहे।