फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयोगात्मक परीक्षा के दौरान छात्रों से सवाल पूछे

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयोगात्मक परीक्षा के दौरान छात्रों से सवाल पूछे
विज्ञापन

मवाना। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश कुमार चौधरी ने एएस इंटर कॉलेज एवं कृषक इंटर कॉलेज में पहुंचकर बृहस्पतिवार को बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा व्यवस्था को देखा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बच्चों द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट आदि भी देखे।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश कुमार चौधरी एएस इंटर कॉलेज पहुंचे। वहां पर चल रही रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा के निरीक्षण के लिए प्रयोगशाला में पहुंचे। वहां पर प्रयोगशाला का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राओं के प्रोजेक्ट रिपोर्ट, फाइलें तथा वाइवा लिया। इस दौरान परीक्षा लेने आए निरीक्षक प्रवीण कुमार सहारनपुर भी उपस्थित रहे। वहीं, कॉलेज प्रधानाचार्य अशोक कुमार, प्रवक्ता निपेंद्र भटनागर, डॉ. मेघराज सिंह, प्रवक्ता पवन रस्तोगी आदि उपस्थित रहे। इसके बाद डीआईओएस कृषक इंटर कॉलेज में पहुंचे। निरीक्षण के दौरान कक्षा 12 कृषि के रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा का निरीक्षण किया। जिला विद्यालय निरीक्षक ने परीक्षकों से परिचय प्राप्त किया तथा परीक्षा प्रणाली व पाठ्यक्रम के बारे में चर्चा की। छात्रों से भी प्रश्न किए। इस दौरान प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार व आंतरिक परीक्षक अरविंद कुमार विजयी साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें