संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। सर्राफा स्वर्णकार एसोसिएशन द्वारा हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में सुभाष बाजार में राहगीरों को हलवा वितरण किया गया। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में अधिकारियों को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता कैलाश कौशिक व संचालन शैवाल दुबलिश ने किया। विद्युत निगम के उपखंड अधिकारी रामजन्म सिंह को पटका एवं शील्ड देकर सम्मानित किया। साथ ही व्यापारियों ने लो वोल्टेज और स्मार्ट मीटर में आ रही परेशानियों का हल पूछा। एसडीओ ने बताया कि वोल्टेज के लिए नगर में तो काम चल रहा है। अगर आसपास जगह है और खंभा लगवाना चाहते हैं, ट्रांसफार्मर लगवाने चाहते हैं तो बताएं हम लगवा देंगे। बताया कि स्मार्ट मीटर लखनऊ से संचालित होता है जो शिकायत आती है उसे ऊपर भेज कर समाधान कराते हैं।
प्रभारी मिशन शक्ति रेनू रानी को रितु रस्तोगी, कविता रस्तोगी, पूजा रस्तोगी ने सम्मानित किया। पुलिस चौकी इंचार्ज सुभाष बाजार पवन कुमार, एसआई रजनीश कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. अरुण कुमार, पालिका सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राकेश कुमार, भाजपा नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर अजय सहाय राजवंशी, सुभाष चंद्र गाब्बा, गोपाल अग्रवाल, राजवीर चौधरी, मोहम्मद नदीम, मांगेराम मित्तल, सिद्धांत गुप्ता, सिद्धार्थ गोयल, योगेश रस्तोगी सहित आर्य कन्या की शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।