फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन गेम्स: किसी ने 'गोल्ड' तो किसी ने जीता दिल, अब देश के इन जांबाजों से उम्मीदें

Mon, 27 Aug 2018 12:41 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 4
अन्नू रानी - फोटो : अमर उजाला
जकार्ता में चल रहे एशियन गेम्स में मेरठ के खिलाड़ियों का दबदबा रहा है। स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक खिलाड़ियों ने भारत की झोली में डाले हैं। कुछ खिलाड़ी बेशक पदक से वंचित रह गए हों पर उन्होंने अपने खेल से देशवासियों का दिल जीत लिया है। पश्चिम के खिलाड़ियों में अनुभवी डिस्कस थ्रो सीमा पूनिया और जैवलिन थ्रोअर (भाला फेंक) अन्नू रानी के मुकाबलों पर सबकी नजर है। 
विज्ञापन

जिन्होंने खोला भारत का खाता

2 of 4
शूटर रवि कुमार और अपूर्वा चंदेला - फोटो : अमर उजाला
एशियन गेम्स में प्रतिभागी खिलाड़ियों में से मेरठ व आसपास के क्षेत्र से आठ खिलाड़ी रहे। मवाना के भैंसा गांव निवासी रवि कुमार और अपूर्वी की जोड़ी ने 10मी. एयल राइफल में देश का पहला पदक कांस्य दिलाकर खाता खोला। कलीना निवासी 16 साल के शूटर सौरभ चौधरी ने 10 मी. एयल पिस्टल में स्वर्ण पदक जीता तो देश गदगद हो उठा। मोदीपुरम के शार्दूल विहान ने रजत पदक की सौगात देश को दी। सीसीएस यूनिवर्सिटी से खेलने वाली मुजफ्फरनगर की पहलवान दिव्या काकरान ने 68 किग्रा में कांस्य पदक झटका।

 
विज्ञापन

30 अगस्त को है सीमा का मुकाबला

3 of 4
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
शूटिंग में शिराज शेख ने अपने दो राउंड क्वालीफाई किए तो शहरवासियों को पदक की उम्मीद बढ़ गई। रविवार को हुए मुकाबले में शिराज 14वें स्थान पर रहे। बैडमिंटन खिलाड़ी मनु अत्री- सुमित रेड्डी की जोड़ी ने चीनी खिलाड़ी को अंतिम राउंड तक खूब थकाया। मनु के पिता राजाराम के मुताबिक अंतिम मौके पर मनु का रैकेट मुड़ जाने के कारण शॉट हल्का रहा और जिससे विपक्षी टीम ने दो अंक हासिल कर मुकाबला जीत लिया। ये दोनों खिलाड़ी मेडल तो नहीं दिला सके पर अपने शानदार खेल से देशवासियों का दिल जीत लिया। पूर्व में पदक जीत चुकीं सीमा पूनिया और अन्नू रानी से पदक जीतने की उम्मीद है। अन्नू का 28 और सीमा का 30 अगस्त को मुकाबला है।

 
विज्ञापन

अन्नू गेम्स के ट्रायल में हो गईं थी फेल

4 of 4
अन्नू रानी - फोटो : अमर उजाला
सरधना तहसील के बहादरपुर गांव निवासी अन्नू एशियन गेम्स के ट्रायल में फेल हो गई थीं। जिसके बाद अन्नू जकार्ता जाने की दौड़ से बाहर हो गई थीं। 19 अगस्त को लखनऊ में आयोजित हुई ऑल इंडिया रेलवे एथलेटिक चैंपियनशिप में अन्नू रानी ने भाग लिया और 58.17मी. का रिकॉर्ड किया। एशियन गेम्स के लिए 59 मी. होनी चाहिए। एफआई चयन समिति के पदाधिकारियों की सहमति के बाद अन्नू को जकार्ता का टिकट दे दिया। वहीं मनु के पिता ने बताया कि जकार्ता से लौटने के बाद मनु हैदराबाद चला जाएगा। सितंबर में जापान में होने वाली बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारी करेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें